लखीमपुरखीरी, जून 19 -- मैगलगंज कस्बे में कार सवार चार युवकों ने व्यापारी के साथ दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान बीच बराव करने पहुंचे व्यापारी के भाई को भी दबंगों ने पीट दिया। आस पड़ोस मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उक्त चारों युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। व्यापारी ने इस मामले की लिखित तहरीर मैगलगंज पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मैगलगंज क़स्बा निवासी भरत दुबे उर्फ़ गोलू ने थाना मैगलगंज में दी गई तहरीर में बताया कि 16 जून को वह मंडी गेट के पास स्थित कार वाशिंग सेंटर पर मौजूद था। यह भी पढ़ें- युवक के साथ मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप है कि इसी दौरान शाम लगभग पांच बजे कस्बे के ही दबंग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। जहां चारों किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद कर गाली गलौज करने लगे। पीड़ित का...