फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा के साथ सरे राह छेड़छाड़ की। सिनेमा चौराहा पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना दक्षिण क्षेत्र सेंट्रल चौराहे पर एक युवक शनिवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वह मोहला गंज से भी काफी दूर से उसका पीछा करते हुए आ रहा था। लड़की उससे बचने का प्रयास कर कर रही थी। लोगों ने देखा तो आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर युवक लोगों से भी भिड़ गया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। मारपीट हंगामा देख व्यस्ततम सिनेमा के चौराहा पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...