प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- कुंडा। सरेराह महिलाओं से छेड़खानी कर रहे एक युवक को कुंडा कोतवाली की एंटीरोमियो टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम बाबूगंज इंटर कॉलेज के पास पहुंची तो वह छात्राओं के सामने अशोभनीय गाना गा रहा था। एसआई दुर्गेश सिंह, मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी अनुराधा सिंह, आकांक्षा साहू ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबूगंज बाजार का ही रहने वाला लवकुश सोनकर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...