छपरा, मार्च 12 -- तरैया । प्रखंड के सरेया रत्नाकर प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें वर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजन कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार सिंह के बीच मुकाबला होगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो और कार्यकारिणी सदस्य पद पर कुल 16 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया है। इनमें अनुसूचित जाति कोटि में 2, अतिपिछड़ा कोटि में 4, पिछड़ा कोटि में 3 और सामान्य सदस्य पद के लिए 7 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान और मतगणना 18 मार्च को होगी। डाकघरों की लचर व्यवस्था से रजिस्ट्री समय पर नहीं मिल रही तरैया । तरैया प्रखंड में डाकघरों की लचर व्यवस्था के कारण ...