सरेआम हुई बेइज्जती, पुलिस ने भी नहीं की मदद..कह कर ली सुसाइड, 13 पर मुकदमा
हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरेआम बेइज्जती और पुलिस के कार्रवाई न करने पर एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में युवक ने अपना नाम दीपू बताते हुए कहा कि सरेआम मेरी बेइज्जती की गई.. पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की। किसी और के साथ यह न हो इसलिए मैं अपने प्राण अपर्ण कर रहा हूं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक की मौत के बाद जागी पुलिस ने 13 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।यह मामला कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ गांव का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक नजर आ रहा है। वह कहता है कि नमस्ते, मेरा नाम है दीपू सिंह, पिता जी का नाम है सुरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.