अररिया, मई 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने के दौरान लगातार हुई चार सनसनीखेज हत्या की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था, सामाजिक ताने-बाने और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेआम हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। हत्या की इन वारदातों ने न सिर्फ शहर की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि सामाजिक विकृति और बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को भी उजागर कर दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाएं हैं अपराधी: एसपीपहली घटना सबसे चर्चित घटना 9 अप्रैल को सुभाष चौक पर हुई थी, जहां आपसी प्रतिशोध में पहले नबी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उग्र भीड़ ने बदले की भावना में आरोपी रवि की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस दोहरी हत्या...