सरेआम लड़की पर थप्पड़ बरसा रहे गुंडे, समस्तीपुर में तीसरा वीडियो वायरल; पुलिस टीम बेगूसराय रवाना
निज प्रतिनिधि, सितम्बर 26 -- बिहार में लड़कियों से सरेआम गुंडई की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। समस्तीपुर में तीसरा वीडियो वायरल हो गया है। इसमें बीच सड़क एक लड़की पर कुछ युवक थप्पड़ बरसाते और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने जगह की पुष्टि फिलहाल नहीं की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वीडियो बेगूसराय जिले से सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जहां से शनिवार को वायरल हो गया। समस्तीपुर से पुलिस की एक टीम जांच के लिए बेगूसराय रवाना हो गई है। इससे पहले समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम और मुसारीघरारी थाना क्षेत्र में भी लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना के वीडियो वायरल हुए, जिन पर कार्रवाई की गई है। समस्तीपुर पुलिस ने फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वायरल वीडियो में एक युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.