प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अरविंद कुमार गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 26 जनवरी की शाम को रानीगंज कस्बे में डाक बंगले के रोड पर थाने का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी अपने साथियों के साथ पहुंचा। वहां पर मौजूद अरविंद गौतम को गाली देते हुए मारने पीटने लगा। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद पीड़ित किसी तरह जान बचाकर बाहर भाग निकला। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.