हमीरपुर, मार्च 7 -- मौदहा, संवाददाता। इचौली गांव में मंदिर के समीप जुआं खेल रहे आधा दर्जन जुआरियो को पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से 72 सौ की नगदी व ताश के पत्ते बरामद किए। सभी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इचौली में शुक्रवार की शाम गांव के बाहर मडियादाई मंदिर के समीप मैदान में गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक जुआ खेल रहे थे। इस घटना की जानकारी होते ही कोतवाली में तैनात एसआई मनोज पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जुआ खेल रहे युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने उनकी जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2900 व फड़ से 4300 रुपये समेत एक ताश की गाड़ी भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अनिल पुत्र महेश, पुजारी पुत्र बदना, ओम नारायण पुत्र बाबूलाल, संतोष पुत्र गणपत, छोटेलाल पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.