बांदा, जून 21 -- बांदा,। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 की ओर से पिछले वर्ष पैलानी से पलरा तक सड़क का चौड़ीकरण कराया गया। इसमें शासन से स्वीकृति धनराशि से कम का अनुबंध गठित किया गया। निर्माण से जो धनराशि बची उसे समर्पण करने के बजाए दूसरे मद में खर्च दिखाकर सरकारी धनराशि का बंदरबाट किया जा रहा है। आरोप है कि जो सड़कें हाल में बनी उनकी पैचिंग के नाम पर पांच से छह लाख तक के बिल बाउचर बनाकर भुगतान कराया जा रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग खंड-2 में तैनात अधिशासी अभियंता का 30 जून को ही रिटायरमेंट है। ऐसे में सड़कों में पैचिंग के नाम पर फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपये के वारा न्यारा किए जा रहे हैं। शासन ने पैलानी-पलरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में 13 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। पीडब्ल्...