जबलपुर, मई 22 -- ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी उसके पति समर्थ सिंह सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंचा। कोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से वह इस मामले में फरार चल रहा था। उसके वकील सौरभ सुंदर ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सरेंडर ये जुड़ा अर्जी दाखिल किया जा रहा है। 12 को ट्विशा की मौत के बाद से ही उसका पति समर्थ सिंह फरार चल रहा था। ट्विशा के मायके वालों ने उसके पति और उसकी सास पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने समर्थ को पकड़ने में मदद करने वाले को पहले 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई। बता दें कि नोएडा की रहने वाली यह महिला 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से मिली थी। दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के...