मेरठ, सितम्बर 1 -- सरूरपुर सीएचसी से जुड़ी एक महिला कर्मचारी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो में महिला कर्मचारी द्वारा नाबालिग और अविवाहित युवतियों के 70 से अधिक गर्भपात कराने का दावा किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सीएचसी से हटा दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही क्षेत्र में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में नाबालिग और अविवाहित युवतियों के गर्भपात से संबंधित इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो यह गंभीर चिंता का व...