मेरठ, फरवरी 18 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को सब्जी विक्रेता के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में बदमाशों से दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। कस्बा करनावल निवासी हारून ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह सरूरपुर गांव से सब्जियां बेचकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहा था। जब वह करनावल-सरूरपुर मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास पहुंचा, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उसका ई-रिक्शा रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी विवाद के उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हारून के अनुसार मारपीट क...