मेरठ, मार्च 5 -- सरूरपुर क्षेत्र में होली का पर्व इस वर्ष बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को परंपरागत तरीके से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस बार पर्व के क्रम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। कस्बा हर्रा, खिवाई, करनावल सहित मैनापूठी, डाहर, गोटका, सरूरपुर, जसड, पांचली बुजुर्ग, भूनी पाथौली आदि गांवों में युवाओं ने जमकर होली खेली। महिलाएं भी इस उत्सव में पीछे नहीं रहीं। महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां बांटती नजर आईं। वहीं, गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने भी थानों और चौकियों में आपसी सौहार्द के साथ होली मनाई और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.