मेरठ, मार्च 6 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक कस्बे में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है, और जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार गुरुवार रात महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान कस्बे का ही एक व्यक्ति कथित रूप से उसके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को साथ लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.