सरूरपुर में गोकशी के प्रयास में दो गिरफ्तार, गोवंश बरामद
मेरठ, जून 28 -- सरूरपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात गोकशी के प्रयास में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जीवित गोवंश और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात को मुखबिर से सूचना मिली कि अफजाल के भट्ठे के पास जंगल में गांव जसड़ जाने वाले मार्ग पर दो व्यक्ति गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव पांचली निवासी नफीस पुत्र जमील और मुनसैद पुत्र फराकत के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से जीवित गाय और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। थाना सरूरपुर पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.