सरूरपुर पुलिस ने तमंचे के साथ युवक दबोचा
मेरठ, जून 7 -- थाना सरूरपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। शनिवार रात पुलिस टीम भूनी रोड स्थित जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कासिम पुत्र जाहिद निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.