मेरठ, मई 12 -- सरूरपुर पुलिस ने हिंडन पुल के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर पर सूचना पुलिस ने बरनावा-बागपत पर घेराबंदी कर गौरव सिरोही निवासी तुलसी कॉलोनी थाना कंकरखेड़ा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...