मेरठ, मार्च 3 -- सरूरपुर। सोमवार को दिन में क्षेत्र के गांवों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका पूजन किया। सुबह से ही मैनापूठी, गोटका, करनावल, डाहर, जसड़ सुल्तान नगर, खिवाई समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धालु महिलाएं सजी-धजी पूजा थाल लेकर होलिका स्थलों पर पहुंचीं। पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व कल्याण की कामना की। महिलाओं ने गेहूं की बालियां, उपले, नारियल, रोली, अक्षत, बताशे और मिठाइयां अर्पित कर होलिका की परिक्रमा की तथा नकारात्मक शक्तियों के नाश की प्रार्थना की। कई स्थानों पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पुजारियों ने होली के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया। उधर, होलिका दहन को लेकर गांवों में साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी तैयारियां भी पूरी कर ली गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.