मेरठ, मई 9 -- शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गांव डाहर व खिवाई में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शोभायात्रा, माल्यार्पण और विचार गोष्ठियों के माध्यम से महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव डाहर में कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर देशभक्ति और वीरता से जुड़े नारे लगाए। वहीं, कस्बा खिवाई में भी महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण...