फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने नकली जर्दा बनाने की सूचना मिलने पर मंगलवार को एक फैक्टरी पर छापेमारी की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक,पुलिस को सूचना मिली थी कि फैक्टरी में बड़े पैमाने पर जर्दा तैयार कर उसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मुजेसर थाना पुलिस और संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के कर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी की जांच की। मामले की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किए। विभाग उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.