हमीरपुर, जून 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला सीएचसी परिसर में विधायक निधि से कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों की अनदेखी कर कराया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीएचसी परिसर में लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए सीसी सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। आरोप है कि निर्माण के दौरान पर्याप्त बेस और मजबूती का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं सड़क की मजबूती के लिए आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया गया। स्थानीय निवासियों ने सड़क की चौड़ाई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। जब निर्माण कार्य से जुड़े मेट और ठेकेदार से स्वीकृत स्टीमेट एवं कार्य की गुणवत्ता के संबंध...