सरिसाकुंडी में नि:शुल्क विद्यादीप कोचिंग सेंटर शुरू
धनबाद, मई 22 -- सेल के टासरा प्रोजेक्ट से प्रभावित गांव सरिसाकुंडी महली टोला में गुरुवार को सेल की केटीएमपीएल द्वारा नि:शुल्क विद्यादीप कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन सेल टासरा प्रोजेक्ट के प्रभारी महाप्रबंधक शिवराम बनर्जी ने किया। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगेगी और कक्षा आठवीं के बाद होने वाले स्कूल ड्रॉपआउट में कमी आएगी। केटीएमपीएल के सीएसआर अधिकारी अमितेश चंद्र ने बताया कि घरों में शैक्षणिक माहौल की कमी से बच्चे आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसे दूर करने के लिए शुरू हुए इस सेंटर में विज्ञान और गणित पर विशेष जोर रहेगा। यह भी पढ़ें- सरिसाकुंडी में निःशुल्क 'ज्ञानदीप कोचिंग सेंटर' शुरू, 36 विद्यार्थियों का नामांकन प्रारंभिक चरण में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.