सरिसवा से 17 बोतल विदेशी शराब जब्त
बगहा, जून 9 -- मझौलिया। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवारर को गुप्त सूचना के आधार पर सरिसवा बाजार से 17 बोतल और बीयर की बोतल जब्त की। एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में विदेशी शराब के भंडारण की सूचना मिली थी। छापेमारी में मौके से कई ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने फरार तस्कर के खिलाफ उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। एसएचओ के मुताबिक कुल 11.75 लीटर शराब जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.