गिरडीह, जून 27 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र में बीते एक वर्ष से लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं से आक्रोशित स्वर्ण कारोबारियों ने शनिवार को स्वर्णकार संघ के बैनर तले सरिया थाना के मुख्य द्वार के सामने एक दिवसीय धरना दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाने की मांग की।

धरने के मुख्य बिंदु धरना प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघ के प्रतिनिधि अंबुज वर्मा ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बीते 12 जून को व्यवसाई कृष्णा प्रसाद के बेटे सचिन से काला रोड में नगदी एवं जेवरात की छिनतई हुई थी लेकिन आज तक मामले का उद्भेदन नहीं हुआ है। पुलिस का सुस्त रवैया अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। स्वर्...