सरिया से भरे ट्रैक्टर ट्राली में फंसकर चालक घायल
फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- सरिया से भरे ट्रैक्टर ट्राली के अंसतुलित होकर पलटने से चालक सरिया के बीच फंस गया। पुलिस ने हाइड्रा बुलाकर आधे घंटे में ड्राइवर को निकाला। उसकी हालत स्थिर है। डोरसा निवासी राकेश सिंह ठेकेदार ने ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव के चालक टिल्लू को सरिया लेने भेजा था। वह सरिया लोड कर जा रहा था तभी नारखी में गांव नगला तोता के पास से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली में लोड सरिया के बीच में फंस गया। पुलिस ने निकलवाकर अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.