गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- मोदीनगर। गांव मुरादाबाद में बुधवार सुबह सड़क धंसने से सरिया से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत यह रही है कि हादसे के समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने सरिया उठाकर यातायात सुचारू कराया। गांव मुरादाबाद में कुछ समय पहले पेयजल लाइन डाली गई थी। मंगलवार को तेज बारिश के कारण जहां पेयजल लाइन डाली गई थी, वहां से सड़क दो फीट तक धंस गई। बुधवार सुबह सरिया लेकर गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया धंसी हुई सड़क पर गिर गया। इस कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर सरिया गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने सड़क से सरिया हटाकर आवागमन शुरु कराया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.