गिरडीह, मई 1 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया अनुमंडल क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। हालात ऐसे हैं कि हर दिन करीब 500 ट्रैक्टर बालू का अवैध तस्करी खुलेआम की जा रही है, लेकिन न जिला प्रशासन इस पर अंकुश लगा पा रहा है और न ही खनन विभाग कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। इससे सरकार को प्रत्येक माह लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं नदियों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, सरिया, कोयरीडीह, बकरवा और बटलोहिया समेत विभिन्न नदियों से अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा है। इसके लिए संगठित गिरोह सक्रिय है, जो दिन-रात ट्रैक्टरों के जरिए बालू ढोकर अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि अधिकांश ट्रैक्टर थाना, अंचल व अनुमंडल कार्यालय के पास से गुजरते हैं, इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक...