बिजनौर, मई 21 -- नहटौर। ग्राहक बनकर सरिया ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले भर में एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से फोन पर सरिया मंगवाकर दूसरे व्यक्ति को बेच देने और रकम लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि ग्राम मुस्सेपुर पाली निवासी संजीव कुमार की दुकान से 12 अप्रैल को एक युवक ने फोन कर पांच कुंतल 62 किलो सरिया मंगवाया था। सरिया की कीमत करीब सधेया चौतीस हजार रुपये थी। युवक ने माल पहुंचने पर भुगतान देने की बात कही, जिस पर व्यापारी ने ई-रिक्शा के माध्यम से सरिया भिजवा दिया। आरोप है कि आरोपी ने सरिया को अपना माल बताते हुए नई आबादी निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया और उससे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- माल का ऑर्डर देकर भुगतान न करने से साढ़े छह करोड़ रुपये का नुकसान बाद में जब व्यापारी ने भुगतान के लिए संप...