गाजीपुर, जून 1 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों मैजिक और छोटे मालवाहक वाहनों द्वारा खुलेआम सरिया लादकर परिवहन किया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। कई वाहनों में सरिया वाहन की लंबाई से कई फीट बाहर तक निकली रहती है, जो राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधौना, औड़िहार, खानपुर, मौधा, अनौनी और उचौरी बाजारों से प्रतिदिन ऐसे वाहन गुजरते हैं, जिनमें सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। चालक बिना किसी चेतावनी संकेत, लाल झंडी या रिफ्लेक्टर के सरिया लादकर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड ट्रकों की मनमानी से शहर की सुरक्षा पर सवाल, हाईट गेज भी हुआ क्षतिग्रस्त भीड़...