नवादा, मार्च 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लाखों का सरिया लदे ट्रक की तलाश में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने जिले में ट्रक चालक के कई ठिकानों पर छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल पुलिस ने ट्रक चालक के अकबरपुर थाने के खैरा खुर्द स्थित पैतृक आवास, नगर थाने के खरीदी बिगहा स्थित मकान व मुफस्सिल के तेतरिया स्थित ससुराल में छापेमारी की। परंतु पुलिस को न तो सरिया लदे ट्रक का और न ही चालक का कोई सुराग मिल सका। इसके बाद ट्रक मालिक सह ट्रांसपोर्टर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के मिथिलेश कुमार उपाध्याय ने नवादा के एसपी को आवेदन देकर चोरी गये ट्रक की बरामदगी व चालक की गिरफ्तारी की गुहार लगायी। मामला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 19 लाख का सरिया लदे ट्रक के गायब होने से जुड़ा है। ट्रक का चालक साहेब यादव अकबरपुर के खैरा खुर्द के रामस्वरूप...