सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक की टक्कर से चालक की मौत
अलीगढ़, जून 24 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे एक ट्रक एटा की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह थाना रोरावर क्षेत्र के गांव चमरौला के सामने पहुंचा, उसने अपने आगे चल रही सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गया और चालक उसके नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.