गोड्डा, अप्रैल 7 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौन्दा के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बड़ी लोबंधा गांव निवासी सूफियान अंसारी के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, सूफियान अंसारी अपने ससुराल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भटौन्दा के पास सड़क पर आगे चल रही सरिया लदी गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, इस हादसे में युवक की जान बाल-बाल बच गई । घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्...