सिमडेगा, मार्च 5 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केरिया धुंआडाँड़ में सरिया लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। घटना गुरुवार के सुबह की है। कोडरमा निवासी ट्रेलर चालक कामरान खान गाड़ी के बॉडी में ही फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। घंटे भर मशक्कत के बाद ड्राइवर को ग्रामीणों के सहयोग से चालक को बाहर निकालते हुए इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...