सरिया लदा ट्रक पलटा, नीचे दबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
गोंडा, जुलाई 2 -- तरबगंज, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह टेढ़ी नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए सरिया लेकर जा रहा ट्रक अचानक ग्राम पंचायत हरखापुर के विरसिंहपुर मजरे के बाद बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबकर दो सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर, खलासी व चार मजदूरों ने ट्रक पलटने से पहले कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अपनों को खोने के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बताया जाता है कि विरसिंहपुर के पास टेढ़ी नदी पर पुल बनना था। यह भी पढ़ें- पुल के भूमि पूजन से पहले बड़ा हादसा: सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत गुरुवार को पुल निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन भी होना था। गोरखपुर के गीडा से एक ट्रक सरिया लाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.