सरिया लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल
अमरोहा, मई 16 -- नूरपुर-छजलैट मार्ग पर छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक-परिचालक घायल हो गए। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक पलटा, तब कोई दूसरा वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। शुक्रवार दोपहर की घटना नौगावां सादात तहसील क्षेत्र के गांव देहरी खुर्रम के पास हुई। ट्रक बिजनौर की ओर से आ रहा था, इसी बीच सड़क पर अचानक एक छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक के मुताबिक, पशु सुरक्षित बच गया और जंगल की ओर भाग गया। हादसे में चालक-परिचालक मामूली घायल हुए। वहीं ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से चालक-परिचालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने राहत कार्य में भी सहयोग किया। बाद में सरिया उतारकर क्रेन की मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.