रामगढ़, मार्च 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरमांडू स्थित वृद्धाश्रम के समीप बुधवार अहले सुबह सरिया लदा ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि उपचालक घायल हो गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर आवागमन करीब दो घंटे बाधित रहा। सरिया लदा ट्रक संख्या जेएच 09 बी 7738 और दूध का टैंकर संख्या जेएच-24 डी 6205 दोनों बोकारो से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे छत्तरमांडू वृद्धाश्रम के पास सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पर लदा सरिया सड़क पर बिखर गया। जिससे सड़क अवरुद्ध हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहा दूध का टैंकर तेज गति से उसी मार्ग से गुजर रहा था। अचानक सड़क पर पलटे ट्रक और बिखरे सरिया को देखकर टैंकर चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की और ट्रक के किनारे से...