सरिया लदा ट्रक दुकान में घुसा, चालक की जान गई
नोएडा, अगस्त 6 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक हाईवे के किनारे बनी दुकान में घुस गया। ट्रक के पीछे लदा हुआ सरिया आगे केबिन में घुस गया। चालक सरिया के बंडल के नीचे दब गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जिला कासगंज के बड़ापुरा गांव का रहने वाला नरेश कुमार ट्रक चलाता था। मंगलवार की रात को नरेश सिकंदराबाद से सरिया लदा ट्रक लेकर दिल्ली के रास्ते रोहतक के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक बादलपुर के पास पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक हाईवे के किनारे स्थित एक दुकान में घुस गया। ट्रक में लदा हुआ चालीस टन सरिया, केबिन में घुस गया। सरिया के बंडल के नीचे नरेश दब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.