बरेली, फरवरी 24 -- आंवला/रामनगर। आंवला-रामनगर हाईवे पर सोमवार तड़के उत्तराखंड के काशीपुर से सरिया लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मऊ चंदपुर के समीप सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। सरिया की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक में लदी लोहे की सरियां केबिन को चीरते हुए आगे निकल गईं। परिचालक को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के काशीपुर से ट्रक में सरिया लादकर आंवला के एक व्यापारी की दुकान पर आ रहा था। रामनगर और मऊ चंदपुर के बीच सोमवार तड़के ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। ट्रक की गति और वजन इतना अधिक था कि पीछे लदी सरियां केबिन तोड़कर चालक और परिचालक के ऊपर जा गिरीं। दोनों केबिन के मलबे और सरियों के बीच बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.