गिरडीह, जनवरी 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अनुमंडल मुख्यालय सरिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संतोष गुप्ता के नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों, अंचल व प्रखंड कर्मियों तथा वहां उपस्थित नागरिकों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली। शपथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज गति, नशे में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और यातायात संकेतों की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.