सरिया में श्री श्याम महोत्सव को लेकर तैयारी आरंभ
गिरडीह, अप्रैल 8 -- सरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष मनाए जानेवाले श्री श्याम महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्यक्रम कल 09 अप्रैल को सरिया के छोटू महाराज प्लेस के मैदान में होगी। इसकी तैयारी को लेकर श्याम मित्र मंडल द्वारा मंगलवार की रात एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 9 अप्रैल को लेकर इस परिसर में विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसमें हजारों लोग बैठ सकते हैं। आयोजन की रात कोलकाता के राजगुरु बंधु एवं जयपुर के आयुष सोमानी द्वारा आकर्षक भजन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मित्र मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल के साथ पंकज अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रवीण डागा, नीरज अग्रवाल, छोटू अग्रवाल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.