अयोध्या, अप्रैल 24 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदारखुर्द मजरे दूबे का पूरा में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों सरिया में आग लग गई। आग की इस घटना में किसान की दो भैस की जलकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेद निषाद ने बताया कि गांव निवासी विजय कुमार प्रजापति की सरिया पटरे थी, जिसमे वह जानवरों को बांधने के साथ भूसा, लकड़ी,अनाज भी रखते है। परन्तु मवेशियों को गर्मी व ठंडक से बचाने के लिये पटरे के नीचे सरपत डाल दिया था। दोपहर में अज्ञात कारणों से सरिया में आग लग गई। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिये पहुंचते तब तक देखते ही देखते आग के विकराल रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख इसी दौरान उसमें बांधी गई दो भैस को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। ...