गिरडीह, अप्रैल 10 -- सरिया, प्रतिनिधि। गुरुवार रात सरिया के छोटू महाराज पैलेस मैदान परिसर में मारवाड़ी समाज द्वारा भव्य श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम का आयोजन श्याम मित्र मंडली की देखरेख में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां भगवान श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया और श्रद्धापूर्वक ज्योति प्रज्ज्वलित कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कोलकाता से आए राजगुरु बंधु एवं जयपुर के आयुष सोमानी ग्रुप ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत किए। उनके मधुर एवं भावपूर्ण भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.