गिरडीह, मार्च 13 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में माहुरी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा बुधवार से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत रूप से आरंभ हो गई। पूजा के पहले दिन सुबह समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मथुरासिनी के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान समाज की महिलाओं ने भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं शाम के समय सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों और समाज के लोगों...