गिरडीह, मई 13 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार को सरिया सीओ संतोष कुमार के निर्देश पर अंचल निरीक्षक सुजीत कुमार के नेतृत्व में सरिया पुलिस के एएसआई निजामुद्दीन अंसारी पुलिस बल के साथ अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बागोडीह चौक पर एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रैक्टर चालक गाड़ी को घुमाकर राजदाह धाम की ओर लेते गया। एक स्थान पर जाकर ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया। जब प्रशासन की टीम वहां पहुंची तो ट्रैक्टर वालों के परिजन एवं घर की महिलाओं ने बालू को उतार लिया। साथ ही ट्रैक्टर के टायर की हवा निकाल दी। यह भी पढ़ें- सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्राथमिकी इसके बाद अन्य दर्जन भर से अधिक लोग पुलिस से बहसबाजी करने लगे। साथ में बालू भी छिड़कने लगे एवं मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इसके बाद सरिया थाना स...