गिरडीह, अप्रैल 10 -- सरिया। सरिया में लंबे समय से प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर थाना के समीप स्थित पीडब्ल्यूडी द्वारा घेराबंदी की गई खाली जमीन की विधिवत मापी कराई गई। इस दौरान अंचल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर जमीन का सर्वेक्षण किया और संबंधित विभागों के लिए आवश्यक हिस्से को चिन्हित किया। बताया जा रहा है कि इस जमीन का एक हिस्सा पीएचडी (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) तथा पीडब्ल्यूडी के कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि शेष भूमि पर बस स्टैंड निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि बस स्टैंड बनने से सरिया और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। भाजपा युवा नेता सतीश मंडल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.