गिरडीह, दिसम्बर 31 -- सरिया। मंगलवार को सरिया के गुलाब कोठी में 'अटल स्मृति सम्मेलन' का आयोजन किया गया। बगोदर विधानसभा स्तरीय इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य रूप से बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो और कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और उनके राजनीतिक सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। सम्मेलन में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके पदचिन्हों पर चलने और संगठन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.