सरिया में नशा मुक्ति के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
गिरडीह, जून 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया स्थित गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। रैली में स्कूल की लगभग 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली का नेतृत्व स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश यादव ने किया। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली बलीडीह गांव, स्टेशन रोड, झंडा चौक तथा बगोदर रोड होते हुए पुनः स्कूल पहुंची। इस दौरान छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर चल रही थी तथा नशा विरोधी नारे लगा रही थी। यह भी पढ़ें- प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने निकाली नशामुक्त जागरूकता रैली रैली के दौरान छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त हो देश हमारा, स्वस्थ बने परिवार हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.