सरिया में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
गिरडीह, जून 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक के समीप सोमवार दोपहर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना में घायल तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं दूसरी बाइक का चालक हादसे के बाद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सरिया के निमाटांड़ गांव निवासी सोहेल अंसारी (18 वर्ष), जिलानी अंसारी (25 वर्ष) एवं निशाद अंसारी (18 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बागोडीह चौक के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए。
घायल युवकों का उपचार घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायलों को उठाया और इलाज के लिए सरिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.