गिरडीह, जून 8 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-धनवार मुख्य मार्ग पर रविवार शाम करीब सात बजे नीमाटांड़ बस्ती के समीप तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक 10 वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अपाची बाइक चालक ने अचानक सामने से आ रहे वाहन को चकमा देने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे आ रही दो अन्य मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते तीनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे सभी वाहन सड़क पर गिर पड़े और सवार घायल हो गए। घटना में एक 10 वर्षीय बच्ची सहित तीन युवक घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ घायलों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है। दुर्घटना के बाद आसपास के...